- तीन महीनों में 90 रुपये महंगा हुआ सिलिंडर, इस महीने 29 रुपये बढ़े दाम
- अब 939.50 रुपये का हुआ घरेलू सिंलिंडर, 9.5 लाख हैं जिले में उपभोक्ता
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। दाल चढ़ाने से पहले अब गैस की खपत का हिसाब लगाया जा रहा है। तीन महीने में दूसरी बार घरेलू गैस सिलिंडर महंगा होने से अब हर चूल्हे पर बढ़ती महंगाई की आंच महसूस की जा रही है। रविवार से सिलिंडर 939.50 रुपये का हो गया है, जिसके बाद कई परिवार गैस बचाने के लिए अपने खानपान और खाना पकाने के तरीकों में बदलाव करने लगे हैं। कई घरों में गैस के साथ ही इंडेक्शन का उपयोग भी किये जाने लगा है। जिले मेंं गैस कंपनियों के लगभग 9.5 लाख उपभोक्ता हैं। अब नई दरों के आधार पर बुकिंग ली जा रही है।
सिलिंडर के दाम बढ़ने से लोगों की परेशानियों में भी इजाफा हुुआ है। महंगाई की मार रसोई तक पहुंचने से गृहणियोंं का खर्च भी बढ़ गया है। इस बार सिलिंडर के दाम 29 रुपये बढ़े हैं इससे पहले मार्च माह में लगभग 60 रुपये का इजाफा हुआ था तो लोगों की जेब पर काफी असर पड़ा था। महिलाओं का कहना है कि सिलिंडर की बढ़ती दरों से खर्च बढ़ गया है। गैस के साथ खाद्य पदार्थ के रेट भी बढ़े हैं। जहां दिन में तीन बार खाना बनाया जाता था अब एक वक्त ही ज्यादा मात्रा में बनाना पड़ रहा है।
ऐसे बढ़े सिलिंडर के दाम
मार्च 6 तक सिलिंडर 850 रुपये का मिलता था, फिर सिलिंडर के दाम 60 रुपये बढ़ गए।
जून 6 तक सिलिंडर की कीमत 910 रुपये थी। दर में 29 रुपये इजाफा होने के बाद अब सिलिंडर 939.50 रुपये हो गया है।
बीते तीन महीने में सिलिंडर 850 से 939 रुपये का हो गया है। बढ़ती कीमत से घर का खर्च भी बढ़ गया है। खाना बनाने में अब कम गैस खर्च हो ऐसा भोजन बनाया जा रहा है।
-रेणु उपाध्याय, गृहिणी सेक्टर 22
शहर में हर वर्ग के लोग रहते हैं इसलिए सिलिंडर के दाम बढ़ाने से पहले उनका भी विचार करना चाहिए। कई ऐसे व्यंजन हैं जिन्हें तैयार करने में ज्यादा गैस खर्च होती है तो ऐसी स्थिति में गैस जल्दी खत्म हो जाएगी।
-गीता चौहान, गृहिणी सेक्टर 12
घर का पूरा बजट संभालना हमारी जिम्मेदारी होती है। गैस सिलिंडर की बढ़ी कीमतों की वजह से घर का बजट बिगड़ रहा है। राशन और अन्य जरूरी सामान में कटौती करनी पड़ रही है।
नीलम यादव, गृहिणी
रसोई गैस महंगी होने का सीधा असर घर की बचत पर पड़ रहा है। पहले कुछ पैसे बचा लेते थे, लेकिन अब ज्यादातर आय जरूरी खर्चों में ही निकल जाती है। अब बचत नहीं हो पा रही है।
-चित्रा गुप्ता, गृहिणी
बच्चों की पढ़ाई, दवाइयों और अन्य चीजों की कीमतों पहले ही बढ़ चुकी हैं। गैस सिलिंडर भी महंगा होता जा रहा है। जो पूरे माह का बजट बिगाड़ रहा है। कई बार जरूरी चीजों की खरीदारी भी टालनी पड़ रही है।
-सपना, गृहिणी
गैस के बिना घर में खाना बनाना संभव नहीं है। गैस रसोई का अहम हिस्सा है, लेकिन इस समय कीमत बढ़ने से दिक्कत आ रही है। सरकार को इस पर नियंत्रण करना होगा। -
वीना यादव, गृहिणी
नीलम यादव
नीलम यादव
नीलम यादव