यमुना सिटी। जेवर के गांव कानीगढ़ी में गाली देने से मना करने पर दबंग पड़ोसी ने अपने परिवार के साथ मिलकर किसान के साथ मारपीट की। कानीगढ़ी निवासी रिंकू ने बताया कि 1 मार्च को वह अपने घर के बाहर पशुओं को चारा-पानी दे रहा था। तभी पड़ोस में रहने वाला राजेंद्र वहां से गुजरा और उनसे गाली गलौज करने लगा। जब उन्होंने राजेंद्र को ऐसा करने से रोका तो उसने अपने घर में अमरपाल, महेश और अमरपाल की पत्नी को बुला लिया और मारपीट शुरू कर दी। शोर शराब सुनकर रिंकू के परिवार के लोग भी बाहर निकल आए और बीच बचाव करने लगे। आरोपियों ने उनकी मां, चाची और भाई के साथ भी मारपीट की। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद