दादरी (संवाद)। दुजाना गांव में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में ‘शिक्षित नारी, सशक्त परिवार’ विषय पर जागरूकता गोष्ठी करवाई गई। महिलाओं के अधिकार, शिक्षा को लेकर जागरूक किया गया। उम्मीद संस्था के संस्थापक डॉ. देवेंद्र कुमार नागर ने कहा कि विश्व की आधी आबादी महिलाएं हैं, लेकिन आज भी इनमें से अधिक शिक्षा से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि जब एक बेटी शिक्षित होती है, तो पूरा परिवार और समाज प्रगति की राह पर बढ़ता है। इस मौको पर कपिल प्रधान, अरुण नागर, प्रेम सिंह, कंचन शर्मा, तुषार कुमार उपस्थित रहे।