फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दादरी में लगाई प्रधानमंत्री मोदी के बारह साल के कार्यकाल की प्रदर्शनी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ग्रेटर नोेएडा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के बारह साल के कार्यकाल पर दादरी के श्री अग्रसेन आदर्श इंटर कॉलेज में प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी का उद्धाटन दादरी विधायक तेजपाल नागर और जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने किया। दादरी विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बारह साल में देश में अनेकों ऐतिहासिक काम किए हैं। जिनसे देश वासियों के जीवन में बदलाव आया है। भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से 12 साल में हुए ऐतिहासिक विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं, आत्मनिर्भर भारत, डिजिटल क्रांति से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों को प्रदर्शित किया है। 17 से 20 जून तक 9 बजे से 6 बजे तक नागरिक इस प्रदर्शनी को देख सकेंगे। इस अवसर पर संयोजक भाजपा जिला उपाध्यक्ष पवन बंसल, संयोजक देवेंद्र बैंसला, दादरी चेयरमैन गीता पंडित, जिला उपाध्यक्ष सर्वजीत नागर समेत पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें