दादरी (संवाद)। जीटी रोड पर पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के पुल के समीप ट्रक साइड में खड़ा कर टायर जांच करने के दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में चालक की माैत हो गई। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि मैनपुरी के गोपालपुर गांव में प्रदीप कुमार परिवार के साथ रहते हैं। 14 जून को उनका छोटा भाई कुलदीप ट्रक को लेकर सिकंदराबाद जा रहा था। ट्रक को पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के पास सड़क पर खड़ा कर ट्रक टायर चेक करने लगा। तभी पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई ने घटना की प्राथमिकी अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कोतवाली में दर्ज कराई है ।