फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली के ध्यानार्थ:::::::: हज-उमरा के नाम पर लाखों की साइबर ठगी, बीटेक जालसाज निकला मास्टरमाइंड

विज्ञापन
विज्ञापन
- सस्ते हज पैकेज का झांसा देकर लोगों को बनाता था शिकार
विज्ञापन

आस्था के नाम पर बड़ा खेल: कई राज्यों के लोगों से 46 लाख से अधिक की ठगी की
- देश के छह राज्यों में दर्ज हैं 9 शिकायतें
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। हज और उमरा की यात्रा कराने का दावा करने वाला शख्स असल में साइबर ठगी का मास्टरमाइंड निकला। सस्ते पैकेज के नाम पर लोगों को जाल में फंसाकर लाखों रुपये ऐंठने वाले बीटेक पास आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को ग्रेनो वेस्ट से दबोच लिया है। आरोपी के खिलाफ देश के विभिन्न राज्यों में 9 शिकायतें दर्ज हैं और शुरुआती जांच में करीब 46 लाख रुपये की साइबर धोखाधड़ी सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी की पहचान बरेली निवासी तस्लीम साद के रूप में हुई है।
सोशल मीडिया के माध्यम से बनाता था शिकार
: डीसीपी साइबर क्राइम शैव्या गोयल ने बताया कि साइबर पुलिस की टीम ने हज के नाम ठगी करने वाले एक जालसाज को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोचा है। पूछताछ में पता चला कि वह सोशल मीडिया, मोबाइल कॉल और अन्य माध्यमों से लोगों को हज और उमरा यात्रा के लिए कम कीमत में पैकेज उपलब्ध कराने का लालच देता था। इसके बाद आरोपी पीड़ितों से अलग-अलग मद में रुपये जमा कराता था। भुगतान मिलने के बाद या तो यात्रा की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ाई जाती थी या फिर पीड़ितों से संपर्क तोड़ दिया जाता था।
विज्ञापन

कई राज्यों में दर्ज हैं शिकायत : कई लोगों ने अपने साथ हुई ठगी की शिकायत साइबर पोर्टल और संबंधित राज्यों की पुलिस से की थी। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ दिल्ली, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में कुल 9 शिकायतें दर्ज हैं। इनमें महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश से दो-दो तथा दिल्ली, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर और राजस्थान से एक-एक शिकायत शामिल है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन, 10 सिम कार्ड, दो एटीएम कार्ड, प्रचार संबंधी बैनर और डाटा डायरी बरामद की है। आरोपी बीटेक पास है। पुलिस अब उसके बैंक खातों, लेन-देन और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच कर रही है।
धार्मिक यात्रा को बनाया ठगी का हथियार : पुलिस पूछताछ में बताया कि वह लोगों की धार्मिक भावनाओं का फायदा उठाकर उन्हें सस्ते पैकेज और तत्काल वीजा का लालच देता था। पुलिस का कहना है कि धार्मिक यात्राओं के नाम पर आने वाले आकर्षक ऑफर की अच्छी तरह जांच-पड़ताल करने के बाद ही भुगतान करना चाहिए। सोशल मीडिया और फोन कॉल के जरिए लोगों से संपर्क कर पेमेंट नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन

फर्म बनाकर ठगी करता था आरोपी : पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी रामपुर के पुराना गंज निवासी शोएब के साथ मिलकर तौहिद उमरा नामक एक फर्म बनाई थी। इसी फर्म के माध्यम से वह ठगी करता था। आरोपी ने बताया कि करीब दो वर्ष पूर्व उसे कारोबार में घाटा हो गया था। इसके बाद उसने इस तरह की ठगी की वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई। वह करीब एक वर्ष से ठगी कर रहा है। सबसे पहले सेक्टर-62 में कार्यालय खोला था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें