नोएडा। कोतवाली सेक्टर-24 क्षेत्र के मोरना गांव में किराये पर रहने वाले तीन युवकों के कमरे में चोरी की घटना सामने आई है। चोर दो मोबाइल फोन के साथ एक बैग और उसमें रखे शैक्षणिक दस्तावेज भी ले गए। पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से कानपुर के शिव नगर मसवानपुर निवासी मोहम्मद खालिद अपने साथ बुलंदशहर के अहमदगढ़ निवासी प्रवीन कुमार और मध्य प्रदेश के पन्ना निवासी आशुतोष पांडेय के साथ मोरना गांव में किराये के मकान में रहते हैं। 10 जून की रात उनके कमरे में चोर घुस आया और दो मोबाइल फोन, बैग, हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के प्रमाणपत्र रखे थे। इसके अलावा आशुतोष पांडेय का मोबाइल फोन चोरी कर लिया। कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि चोरी में शामिल आरोपियों की पहचान की जा रही है। ब्यूरो