फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दुकान का शटर व तिजोरी गैस कटर से काटकर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-62 स्थित एक फार्मेसी की दुकान में रविवार रात चोर गैस कटर से शटर काटकर दाखिल हो गए। इसके बाद तिजोरी को काटकर कैश चुरा लिया। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। सेक्टर-48 में रहने वाले दिव्याकन गुप्ता ने पुलिस से शिकायत की है कि वह सोल फार्मेसी कंपनी में प्रबंध निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। उनके क्षेत्र में 10 दुकानों का संचालन किया जाता है। 24 मई की रात चोर चेहरे पर मास्क और सिर पर हेलमेट लगाकर सेक्टर-62 में टॉट मॉल स्थित दुकान पर आए। उन्होंने दुकान के शटर को गैस कटर से काटा और अंदर घुस गए। उसके बाद आरोपियों ने दुकान के अंदर रखे 67,200 रुपये चोरी कर लिए। कोतवाली प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें