फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अवैध स्टैंड व पार्किंग बंद कराएगा प्रशासन, दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध स्टैंड व पार्किंग बंद कराएगा प्रशासन, दिए निर्देश
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट के सभागार में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की। एडीएम ने संबंधित अफसरों को यातायात नियमों का पालन कराने और लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए हैं। पीएम राहत योजना का भी जिले में व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया जाएगा।
विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी प्रशासन मंगलेश दुबे ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासनिक दायित्व नहीं, बल्कि कानूनी और सामाजिक जिम्मेदारी भी है। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता मानकर काम करेंगे ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। परिवहन विभाग, यातायात पुलिस और तीनों प्राधिकरणों के अधिकारियों को निर्देशित कर कहा कि अवैध स्टैंड, अवैध पार्किंग, ओवर लोडिंग वाहन, ओवर स्पीड वाहन और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमित अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाए। दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों (ब्लैक स्पॉट) को चिन्हित करने होंगे और वहां पर कम से कम समय में ब्लैक स्पाॅट का समाधान करना होगा। अवैध कटों को बंद करने और सड़क सुरक्षा संकेतकों को बेहतर बनाने को कहा है। सड़क हादसों को रोकने के लिए कार्रवाई के साथ जागरूकता लानी होगी। एडीएम ने कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति के लिए शुरुआती गोल्डन ऑवर काफी महत्वपूर्ण होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें