नोएडा। कोतवाली सेक्टर-20 क्षेत्र में घात लगाकर बैठा बदमाश कर्मचारी से दिनदहाड़े पांच ग्राम सोने का सिक्का झपट लिया। जब तक कर्मचारी कुछ समझ पाता कि बदमाश भाग निकला। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। सेक्टर-18 के ज्वेलर्स कारोबारी अभिषेक शर्मा ने पुलिस से शिकायत की है कि 16 मई को उनके पास अनजान नंबर से एक कॉल आई। कॉलर ने खुद को ग्राहक बताते हुए कहा कि उसे पांच ग्राम का सोने का सिक्का खरीदना है। इसके लिए डिलीवरी के लिए पता भेज दिया। कारोबारी ने अपने कर्मचारी धर्मवीर को सिक्का लेकर बताए गए पते पर भेजा। कर्मचारी जैसे ही डिलिवरी देने सेक्टर-20 पहुंचा तभी एक अज्ञात युवक आया और कर्मचारी के हाथ से सोने का सिक्का छीनकर भा गया। कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। ब्यूरो