दादरी। बादलपुर गांव स्थित एमएच पब्लिक स्कूल की वॉलीबॉल टीम ने सीबीएसई क्लस्टर प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। हरिद्वार के लक्सर स्थित जमदानी पब्लिक स्कूल में आयोजित चार दिवसीय प्रतियोगिता में अंडर-17 बालक वर्ग में टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। फाइनल में मेरठ के कृष्णा पब्लिक स्कूल को हराकर खिताब जीता। वहीं, अंडर-14 बालक वर्ग में टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। कोच संतोष बैसोया, संयोजक संजय गोयल और ट्रस्ट निर्देशक दिनेश गुप्ता ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।