फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चोरी के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर (संवाद)। कोतवाली पुलिस ने करीब सवा साल पुराने चोरी के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कस्बा निवासी नरेश के घर में करीब सवा वर्ष पहले चोरी की वारदात हुई थी। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले मनोज और उसके साथियों ने कमरे का ताला तोड़कर घर में रखे 10 हजार रुपये नकद तथा लाखों रुपये के सोने-चांदी की जूलरी चोरी कर ली थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन मुख्य आरोपी मनोज घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। मंगलवार देर रात पुलिस को आरोपी के क्षेत्र में होने की सूचना मिली, जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे कस्बे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि चोरी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें