फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मुस्लिम समाज ने निकाला जुलूस, पुलिस बल रहा अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
रबूपुरा (संवाद)। मुहर्रम माह जारी है मुस्लिम समाज के लोग मातमपुर्शी कर रहे हैं। मुहर्रम के उपलक्ष्य में मंगलवार को रबूपुरा कस्बे में मुस्लिम समाज के जरिए मातमी जुलूस निकाला गया। जुलूस की शुरुआत नाई रंगरेजान मुहल्ले से हुई, जो कस्बे के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा। विभिन्न मार्गों से होता हुआ यह जुलूस वापस नाई रंगरेजान मुहल्ले में आकर समाप्त हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे और मातम करते रहे। मोहर्रम और आगामी दिनों में निकलने वाली कांवड़ यात्रा की तैयारियों को देखते हुए पुलिस बल भी पूरी तरह से अलर्ट रहा। पुलिस ने यह भी निर्देश दिए कि मोहर्रम के दौरान ताजियों की ऊंचाई 10 फीट से अधिक न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें