फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: महिला समेत तीन को पीटकर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के दुरयाई गांव रोड स्थित एक चाय की दुकान पर महिला दुकानदार समेत तीन लोगों के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विजय गुप्ता ने बताया कि जौनपुर जनपद के गयासपुर गांव निवासी पूनम देवी परिवार के साथ रहती हैं, जो हाल में दरियाई रोड पर चाय की दुकान चलाती है। 20 जून की शाम के समय पड़ोस में रहने वाले दो सगे भाई रोहित भाटी व मोहित चाय की दुकान पर पहुंचे। चाय का ठेला हटाने के लिए कहा। जब महिला ने विरोध किया तो दोनों भाई मारपीट करने लगे। बचाव में संतोष यादव व नरेंद्र यादव आ गए, तो दोनों भाइयों ने डंडा व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। संतोष का सिर फट गया।अस्पताल से उपचार कराने के बाद घायल महिला ने दोनों सगे भाई रोहित भाटी व मोहित भाटी के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें