फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कम बारिश के संकट से फसलों को बचाएगी आकस्मिक कार्ययोजना

विज्ञापन
विज्ञापन
कम बारिश के संकट से फसलों को बचाएगी आकस्मिक कार्ययोजना
विज्ञापन

नोएडा (संवाद)। जिले में सामान्य से कम बारिश की आशंका के बीच कृषि विभाग ने किसानों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना तैयार की है। खरीफ सीजन में फसलों को नुकसान से बचाने के लिए विभाग ने किसानों को कम पानी वाली और कम अवधि की फसलों को प्राथमिकता देने व जल संरक्षण अपनाने की सलाह दी है। गौतमबुद्ध नगर जिले में लगभग 36 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ फसलों की खेती होती है। हालांकि अधिकांश हिस्सा सिंचित है, फिर भी मानसून में देरी या कम बारिश से उत्पादन प्रभावित हो सकता है। इसे देखते हुए कृषि विभाग ने किसानों को उड़द, मूंग, बाजरा और तिल जैसी कम पानी वाली फसलों का रकबा बढ़ाने को कहा है, जिनके लिए पर्याप्त बीज की व्यवस्था की जा रही है। विभाग ने खेतों में नमी बनाए रखने के लिए मिश्रित फसल प्रणाली अपनाने और बारिश दोबारा शुरू होने पर धान, मक्का, ज्वार व बाजरा में प्रति हेक्टेयर 45 से 50 किलोग्राम यूरिया की टॉप ड्रेसिंग करने की सलाह दी है।
किसान समय-समय पर कृषि विभाग से सलाह प्राप्त करते रहें। ताकि इस मानसून अगर कम वर्षा होती है तो फसल का नुकसान कम से कम हो।
विवेक दुबे, जिला कृषि अधिकारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें