फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने एक युवक पर अपनी 15 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस को दी शिकायत में अलीगढ़ निवासी महिला ने बताया कि उनकी पुत्री 19 मई की सुबह करीब सात बजे घर से लापता हो गई। महिला का आरोप है कि गांव गुरुशिकरन निवासी जतिन उनकी पुत्री को शादी का झांसा देकर अपने साथ कहीं ले गया है। एक महिला ने जतिन को पुत्री के साथ जाते हुए देखा था। जब उन्होंने इस संबंध में आरोपी के परिजनों से जानकारी लेने का प्रयास किया तो उन्होंने सहयोग करने के बजाय अभद्र व्यवहार किया। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें