ग्रेटर नोएडा (संवाद)। समय पर सिंचाई न होने की वजह से परी चौक की ग्रीन बेल्ट में लगे पेड़-पौधे सूखने लगे हैं। स्थानीय निवासी राकेश त्यागी ने बताया कि गर्मी में पेड़-पौधों को नियमित पानी की जरूरत होती है, लेकिन समय पर सिंचाई नहीं हुई। अगर जल्द ही पेड़-पौधों की देखभाल नहीं की गई तो हरियाली को और नुकसान पहुंच सकता है। निवासियों ने संबंधित विभागों से ग्रीन बेल्ट का निरीक्षण कर नियमित सिंचाई और रखरखाव सुनिश्चित करने की मांग की है।