ग्रेटर नोएडा। जगत फार्म मार्केट में कार का शीशा तोड़कर चोर लैपटॉप चोरी कर ले गए। पीड़ित की शिकायत पर बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। बीटा-2 में रहने वाली श्रद्धा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 13 फरवरी की रात उनकी कार जगत फार्म मार्केट में खड़ी थी। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने कार की पिछली सीट का शीशा तोड़ दिया और अंदर रखा लैपटॉप चोरी कर लिया। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। ब्यूरो