फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मकान से नकदी व चांदी के जेवरात पर हाथ साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। गामा-2 सेक्टर में चोरों ने एक मकान से नकदी और चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर बृहस्पतिवार को बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। राजेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि परिवार के साथ 2 मार्च की सुबह अपने मूल निवास सूरजपुर स्थित बाराही मंदिर गए थे। 4 मार्च की रात करीब 10 बजे जब वह वापस लौटे तो घर का सामान बिखरा हुआ मिला और अलमारी का ताला टूटा हुआ था। अलमारी के लॉकर में रखे दो गुल्लकों से करीब 1.25 लाख रुपये नकद और करीब 500 ग्राम वजन के चांदी के जेवरात चोरी हो गए। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें