फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बस चालक की लापरवाही से ट्रक में सवार युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-143 एडवांट बिल्डिंग के पास बस चालक की लापरवाही से हुए सड़क हादसे में दिल्ली का एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना सेक्टर-142 पुलिस ने पीड़ित के पिता की तहरीर पर बस चालक के खिलाफ बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज की है।
नई दिल्ली निवासी ओमप्रकाश सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 13 नवंबर की रात उनका 27 वर्षीय बेटा अखिलेश सिंह ट्रक में कंडक्टर साइड में बैठकर दिल्ली से ग्रेटर नोएडा की ओर जा रहा था। जैसे ही ट्रक एडवांट बिल्डिंग के पास पहुंचा। तभी आगे चल रही बस संख्या के चालक ने ट्रक को बाईं ओर से ओवरटेक किया और उसके सामने आकर बीच सड़क पर अचानक जोरदार ब्रेक लगा दिया। इससे पीछे चल रहा ट्रक अनियंत्रित हो गया और बस से जा टकराया। टक्कर में कंडक्टर साइड में बैठे अखिलेश के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद उन्हें तत्काल सेक्टर-137 स्थित फेलिक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनका सघन उपचार चल रहा है। वह जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहे हैं। वहीं कोतवाली प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस की लापरवाही से ग्रेटर नोएडा में युवक गंभीर घायल
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-143 एडवांट बिल्डिंग के पास बस चालक की लापरवाही से हुए सड़क हादसे में दिल्ली का एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना सेक्टर-142 पुलिस ने बृहस्पतिवार को बस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। नई दिल्ली निवासी ओमप्रकाश सिंह ने पुलिस को बताया कि 13 नवंबर की रात उनका 27 वर्षीय बेटा अखिलेश सिंह ट्रक में दिल्ली से ग्रेटर नोएडा जा रहा था। एडवांट बिल्डिंग के पास एक बस चालक ने ओवरटेक कर अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे पीछे चल रहा ट्रक अनियंत्रित होकर बस से टकरा गया। टक्कर में अखिलेश के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं हैं। उन्हें तत्काल सेक्टर-137 स्थित फेलिक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां वह जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहे हैं। कोतवाली प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें