नोएडा। बाइक सवार बदमाशों ने अलग-अलग स्थानों पर दो लोगों से मोबाइल छीनकर फरार हो गए। सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में सेक्टर-45 निवासी भानू प्रताप सिंह 18 सितंबर की रात करीब आठ बजे खाना खाने के बाद एफजी रोड पर टहलने निकले थे। आरोप है कि इसी दौरान पीछे से बाइक पर आए दो बदमाश उनके हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो गए। उन्होंने सेक्टर-39 थाने में शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज कराई।
दूसरी घटना सेक्टर-49 थाना क्षेत्र में हुई। लिजा वनजानी ने पुलिस को बताया कि वह ऑटो से सेक्टर-78 से सेक्टर-101 मेट्रो स्टेशन जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से बिना नंबर प्लेट की काली बाइक पर सवार दो बदमाश आए। बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने लाल रंग का हेलमेट पहन रखा था। आरोप है कि उसने महिला के हाथ से मोबाइल छीन लिया। दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान का प्रयास कर रही है। ब्यूरो