फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शहर में जल संकट गहराया, जिम्मेदारों मानने को नहीं तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
-ममूरा गांव के निवासियों ने घेरा प्राधिकरण के जीएम का दफ्तर
विज्ञापन

- सेक्टरों की किल्लत पर फोनरवा देगा सीईओ को ज्ञापन
-दो दिन ट्रांसफर फुंकने से ठप रही शहर में गंगाजल की आपूर्ति
- कई सेक्टरों में ओवर हेड टैंक के आगे आपूर्ति के संसाधन दुरुस्त नहीं

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। शहर में भीषण गर्मी के बीच सेक्टर, सोसाइटी से लेकर गांव तक में पानी की किल्लत बनी हुई है। कहीं पर आपूर्ति कुछ देर के लिए हो रही है तो कहीं पर प्रेशर इतना कम रहता है कि पानी टंकियों में नहीं पहुंच पा रहा है। लोग प्राधिकरण के जल विभाग में शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। दूसरी तरफ जल विभाग के आला अधिकारी किल्लत मानने को तैयार नहीं हैं। परेशान लोगों को धैर्य जवाब देने लगा है। सोमवार को ममूरा गांव के निवासियों ने प्राधिकरण के जल विभाग के जीएम के दफ्तर का घेराव किया। वहीं फेडरेशन ऑफ नोएडा रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (फोनरवा) ने जल्द प्राधिकरण के सीईओ से मिलकर ज्ञापन देने की बात कही है।

पंप ऑपरेटर, जेई घरों का पानी पीजी और फैक्ट्रियों में भेज रहे हैं :प्राधिकरण के सेक्टर-5 स्थित जल विभाग के जीएम आर पी सिंह के दफ्तर का घेराव करने पहुंचे सेक्टर-66 ममूरा गांव के निवासियों ने विभाग पर कई गंभीर आरोप लगाए। बताया कि गली नंबर-1 में सही से पाइप लाइन नहीं बिछाई गई है। लंबे समय से पानी की किल्लत भी बनी हुई है। घेराव भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति की अगुवाई में हुआ। यूनियन के महासचिव बीसी प्रधान ने आरोप लगाया कि प्राधिकरण के जेई और पंप ऑपरेटर ममूरा की गली नंबर-1 का पानी वॉल्व लगाकर गली नंबर-7 की पीजी और आगे बनी रंगाई फैक्ट्रियों में भेज दे रहे हैं। घेराव करने पहुंचे किसानों ने तिरपाल बिछाकर जीएम ऑफिस परिसर में धरना भी दिया। जीएम आर पी सिंह खुद अपने दफ्तर से निकल कर किसानों के बीच गए और ज्ञापन लिया। गौरतलब है कि ममूरा क्षेत्र जलखंड-1 में आता है, जिसके लंबे समय से प्रभारी वरिष्ठ प्रबंधक अशोक कुमार हैं।
विज्ञापन

सेक्टरों में कई जगहों पर नहीं पहुंच रहा पानी : शहर के कई सेक्टरों में भी पानी की किल्लत का माहौल बना हुआ है। सेक्टर-11, 12, 22 में तो पिछले कई दिनों से कुछ देर के लिए ही आपूर्ति हो रही है। शाम के समय आपूर्ति प्रभावित होने पर प्राधिकरण का जल विभाग बिजली ट्रिपिंग को जिम्मेदार ठहरा देता है। इसी तरह सेक्टर-19, 55, 45, 71, 72, 117, 122, 119 से भी पानी की आपूर्ति सुचारू रूप से न होने पर निवासी परेशान हैं। फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने बताया कि कई सेक्टरों से पानी की समस्याएं सामने आ रही हैं।
शहर की बहुमंजिला आवासीय इमारतें भी पानी की किल्लत से दूर नहीं हैं। भीषण गर्मी में 10 से ज्यादा सोसाइटी में हर दिन पानी आपूर्ति से जुड़ी समस्या खड़ी हो रही है।

दो दिन गंगाजल की आपूर्ति नहीं हुई : प्राधिकरण का जल विभाग भले ही कहीं पर पानी की किल्लत नहीं मान रहा है। लेकिन हकीकत इससे इतर है। बृहस्पतिवार से शनिवार तक कई सेक्टर व सोसाइटी के लोग पानी आपूर्ति सही से न होने के चलते परेशान थें। हकीकत यह थी कि गंगाजल के मुख्य यूजीआर (भूमिगत जलाशय) सेक्टर-65 पर लगा ट्रांसफार्मर ही फुंका हुआ था। जल विभाग ने तीन दिन का समय ट्रांसफार्मर बदलवाने में ले लिया। ट्रांसफार्म फुंका होने की वजह से यहां से आगे पूरे शहर को गंगाजल की आपूर्ति नहीं हुई।
विज्ञापन


शहर में पानी की किल्लत जैसी कोई स्थिति नहीं है। सेक्टर में जो आपूर्ति प्रभावित हो रही है उसका बड़ा कारण बिजली की समस्या है। वहीं सोसाइटियों में बिल्डरों के स्तर पर बनाई गई व्यवस्था पानी किल्लत या बढ़े हुए टीडीएस का कारण बनी हुई है।

- आरपी सिंह, जीएम, जल, नोएडा प्राधिकरण।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें