फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बारिश के बाद बिजली आपूर्ति हुई बेहतर

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। बीते कुछ दिनों से हो रही बारिश के बाद जिले की विद्युत व्यवस्था बेहतर हुई है। उपभोक्ताओं को बिजली कटौती और ट्रिपिंग से राहत मिली है। तापमान कम होने से बिजली की मांग में कमी आई है। जिस वजह से आपूर्ति में सुधार आया है। गर्मी बढ़ने के दौरान शहर की आपूर्ति व्यवस्था लगातार गड़बड़ा रही थी। इससे उपभोक्ताओं को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

घंटों बिजली गुल, ब्रेकडाउन, वोल्टेज इत्यादि की समस्याएं बनी हुई थीं। दिन में कई बार कटौती से उपभोक्ता परेशान हो चुके थे। कुछ सेक्टरों में तो रात के समय होने वाली कटौती ने बुरा हाल कर दिया था। यहां तक कि बिजली की मांग सर्वाधिक 2480 मेगावाट तक पहुंच गई थी। अब दोबारा स्थिति सामान्य हो गई है। अधीक्षण अभियंता तकनीकी विवेक कुमार ने बताया कि आपूर्ति व्यवस्था बेहतर है। ट्रिपिंग से कुछ हद तक राहत मिली है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें