फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पदोन्नति के लिए 30 हजार रुपये मांगने का आरोप, डीएम से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
पदोन्नति के लिए 30 हजार रुपये मांगने का आरोप, डीएम से शिकायत
विज्ञापन

- हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद कार्रवाई नहीं होने का हैं आरोप
- पीड़ित कर्मचारी ने 7 सितंबर से धरना और आमरण अनशन की दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद लिपिक पद पर पदोन्नति नहीं किए जाने और इसके लिए 30 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए एक कर्मचारी ने जिलाधिकारी से शिकायत की है। कर्मचारी ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग करते हुए 7 सितंबर से जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना और आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


खटाना दादुपुर स्थित महाराणा कुंभा इंटर कॉलेज में दफ्तरी के पद पर कार्यरत अमरीश कुमार चौहान ने बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। उनका आरोप है कि पदोन्नति से संबंधित मामले में हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को अवगत कराया जा चुका है। इसके बावजूद उनकी पदोन्नति की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ाई जा रही है। कर्मचारी का आरोप है कि कार्यालय में तैनात एक कर्मचारी की ओर से उनकी पदोन्नति की पत्रावली में कथित रूप से अड़चन डाली जा रही है। आरोपी उनसे 30 हजार रुपये की मांग कर रहा है। धनराशि नहीं देने के कारण उनकी पत्रावली को अनावश्यक रूप से रोके जाने का आरोप लगाया है। शिकायत पर जिलाधिकारी ने डीआईओएस को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें