दादरी (संवाद)। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड पर धूम मानिकपुर बिजली घर के समीप ट्रक और बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर होने पर बाइक सवार सड़क पर गिर गया। उसकी मौके पर ही मौतहो गई। कोतवाली प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि गौतमपुरी मोहल्ले में राजेश गौतम परिवार के साथ रहते हैं। उनका भाई कौशल कुमार दो अगस्त को घर से बाइक लेकर अपने दोस्त को जोमैटो कंपनी पर लेने के लिए गया था। धूम मानिकपुर बिजली घर के पास ट्रक से टक्कर हो गई। उनका भाई ट्रक के नीचे आने से कुचल गया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।अंतिम संस्कार की रस्म पूरी करने के बाद मृतक के भाई ने ट्रक नंबर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।