दादरी (संवाद)। जारचा कोतवाली क्षेत्र के घनुवास गांव के समीप बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में माैत हो गई। प्रभारी निरीक्षक कैलाश नाथ ने बताया कि जारचा निवासी रजा अली परिवार के साथ रहते हैं। 14 अगस्त को उनके भाई जमा अली बाइक पर सवार होकर अपने साथी के साथ दादरी जा रहे थे। जब वह घनुवास गांव के समीप पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घायल होने पर उपचार के लिए दादरी की निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई ने जारचा कोतवाली में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।