नोएडा। प्रदोष पर्व के अवसर पर सेक्टर-62 स्थित श्री विनायक और श्री कार्तिकेय मंदिर में भगवान शिव का विधि-विधान से रुद्राभिषेक किया गया। विशेष अभिषेक के बाद चंद्रमौलेश्वर का भव्य श्रृंगार किया गया। श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर शिव भजन, स्तोत्र और श्लोकों का गायन किया। वैदिक प्रचार संस्थान के आचार्य रामजी व शंकरजी के मार्गदर्शन और मंदिर के पुजारी श्री मोहित मिश्रा की देखरेख में पंचामृत, दूध, दही, शहद, घी, गन्ने के रस, फलों के रस, चंदन और विभूति से अभिषेक संपन्न हुआ। महादीप आराधना के बाद प्रसाद वितरित किया गया। सेक्टर-22 स्थित श्री वरसिद्धि विनायक मंदिर में भी प्रदोष पूजा आयोजित की गई। ब्यूरो