फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सड़क निर्माण के चलते दादरी में जाम में फंसने से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। दादरी में इन दिनों सड़क का निर्माण चल रहा है। सड़क निर्माण के चलते एक साइड बंद करके वाहनों को दूसरी लेन से निकाला जा रहा है। जिसके चलते जाम में घंटों वाहन फंसे रहते है। दादरी के व्यापारियों ने रेलवे रोड पर तीन स्थान पर यातायात पुलिस तैनात कराने की मांग की है। दादरी के रेलवे रोड पर निर्माण चल रहा है। निर्माण के चलते एक साइड से वाहनों को रोककर दूसरी लेन से निकाला जाता है। उन स्थानों से जल्द निकलने के प्रयास में वाहन चालक रॉग साइड से आ जाते हैं। जिससे आमने-सामने से वाहनों के आने से जाम लग जाता है। वाहन चालकों को दो किलोमीटर की दूरी को तय करने में एक घंटा से अधिक समय लगता है। दादरी के व्यापारी विवेक गोयल ने रेलवे रोड पर आरओवी से लेकर दादरी तिराहे तक तीन स्थानों पर यातायात पुलिस तैनात कराने की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें