नोएडा। सेक्टर-91 स्थित पंचशील बालक इंटर कॉलेज में भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) नोएडा शाखा कार्यालय के सहयोग से बीआईएस स्टैंडर्ड्स क्लब के अंतर्गत मानक लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में गुणवत्ता, सुरक्षा और मानकीकरण के प्रति जागरूकता विकसित करना था। स्टैंडर्ड्स क्लब की प्रभारी कविता सक्सेना ने बताया कि प्रतियोगिता का विषय दोपहिया वाहन हेलमेट रखा गया। प्रतिभागियों को हिंदी और अंग्रेजी में लेखन के लिए 40 मिनट का समय तथा 200 से 300 शब्दों की सीमा निर्धारित की गई। प्रतियोगिता में कक्षा 9 से 12 तक के 56 छात्रों ने भाग लिया। मूल्यांकन के आधार पर आगंतुक कुमार आजाद और जफर रजा प्रथम, आंचल कुमारी यादव और अभय राही द्वितीय, जबकि आयुष गुप्ता और नैतिक सिंह तृतीय स्थान पर रहे। शुभजीत बर्मन को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। प्रधानाचार्य डॉ. नीरज टंडन ने विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई दी। ब्यूरो