फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शिक्षिका को फ्लैट दिलाने के नाम पर 22.55 लाख की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने फ्लैट दिलाने के नाम पर शिक्षिका से 22.55 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया है। ठगों ने मिलकर फ्लैट बेचने के नाम पर महिला से 22.55 लाख रुपये ठग लिए और अब न तो संपत्ति का बैनामा कर रहे हैं न ही पैसे वापस कर रहे हैं।
विज्ञापन

बांदा निवासी रुचि पाण्डेय का कहना है कि दिल्ली निवासी संगीता सिंह, उनके पति जवाहर सिंह, पुत्र मुकुल और उनके परिचित अनूप ने सुनियोजित षड़यंत्र के तहत उनके साथ धोखाधड़ी की। 10 सितंबर 2023 को संगीता सिंह और जवाहर सिंह ने आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए सेक्टर बीटा 2 ग्रेटर नोएडा स्थित मिशन विलासा फ्लैट बेचने का प्रस्ताव रखा था। सौदा 26.50 लाख रुपये में तय हुआ था। जिसमें रुचि पाण्डेय ने शुरुआती में 15.65 लाख रुपये का भुगतान कर दिया था। 18 नवंबर 2023 को संगीता सिंह और जवाहर सिंह ने पंजीकृत इकरारनामा और वसीयतनामा किया, लेकिन कब्जा नहीं दिया। बाद में उन्होंने कहा कि बिल्डर द्वारा सब-लीज डीड उनके पक्ष में होने के बाद ही बैनामा किया जाएगा। जब यह प्रक्रिया 4 जनवरी 2025 को पूरी हो गई, तो रुचि पाण्डेय ने बैनामा कराने की बात की, लेकिन आरोपियों ने न केवल इनकार कर दिया बल्कि गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने आरोप लगाया कि उन्होंने इस धोखाधड़ी की शिकायत पुलिस से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद न्याय की उम्मीद में उन्होंने अदालत का रुख किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें