फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: लावारिस कुत्तों को लेकर विवाद, सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा । ग्रेनो वेस्ट स्थित जेकेजी पाम कोर्ट सोसाइटी में शुक्रवार को एक लावारिस कुत्ते ने सुरक्षा कर्मी को काट लिया। सोसाइटी की निवासी हिमानी दीक्षित ने इस मुद्दे पर प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। हिमानी दीक्षित ने बताया कि पिछले कुछ समय से सोसाइटी में बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए स्थिति असुरक्षित होती जा रही है। उन्होंने कहा कि कई बार लावारिस कुत्तों के आक्रामक व्यवहार के कारण निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे को लेकर जब उन्होंने आवाज उठाई तो कुछ लोगों के द्वारा उन्हें और उनके परिवार को धमकाया भी गया। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह मुद्दा केवल एक परिवार का नहीं, बल्कि पूरी सोसाइटी की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें