दादरी (संवाद)। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के धूम मानिकपुर गांव के समीप एक गोदाम से कॉपर और अल्युमिनियम स्क्रैप चोरी कर लिया गया। कोतवाली प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि बिसनोली गांव के समीप जीडीएस रॉयल विला में अमित चौधरी ने श्री राम बजरंग दल मेटल की फार्म बना रखी है। वह 21 जून को मथुरा गया था। 24 जून को वापस गोदाम पर पहुंचा तो वहा रखा हुआ कॉपर और अल्युमिनियम का स्क्रैप चोरी हो गया था। आसपास पूछताछ की गई लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस ने जांच कर एक माह बाद प्राथमिकी दर्ज की है।