नोएडा। सेक्टर-56 में बिजली के करंट की चपेट में आने से गोवंश की मौत मामले में बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कोतवाली सेक्टर-58 में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बजरंग दल के जिला संयोजक विनोद चौहान ने पुलिस से शिकायत की है कि 15 जुलाई को सेक्टर-56, गेट नंबर-1 के पास करंट की चपेट में आने से एक गोवंश की मौत हो गई। आरोप है कि यह हादसा बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही से हुआ है। अगर विद्युत लाइन, पोल और अन्य उपकरणों का समय-समय पर निरीक्षण व रखरखाव किया जाता और खुले करंट को समय रहते ठीक कर दिया जाता, तो यह दुर्घटना नहीं होती। कोतवाली प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। ब्यूरो