फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: समस्याओं के समाधान के लिए जिलाधिकारी से की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की महागुण मायवुड्स सोसाइटी में लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ रहा है। सुविधाएं नहीं मिलने पर निवासियों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी से शिकायत की है। उनका आरोप है कि सोसाइटी में लिफ्ट, पानी, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं भी लोगों को पर्याप्त रूप से नहीं मिल रही हैं, जिससे सभी लोग परेशान हैं। सोसाइटी में रहने वाले अनिल ने बताया कि एजेंसी का बकाया न चुकाने के कारण लिफ्ट का रखरखाव ठीक से नहीं हो रहा है, जिसके कारण आए दिन अटक जाती है। वहीं, टावरों में रात के समय सुरक्षाकर्मी गायब हो जाते हैं। सोसाइटी के हिसाब से पर्याप्त सुरक्षा कर्मी मौजूद नहीं रहते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें