- ग्राम देवटा का तालाब फिर ओवरफ्लो, ग्रामीणों ने दोबारा खुदाई और स्थायी समाधान की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। बिलासपुर क्षेत्र के गांव देवटा स्थित तालाब में बारिश के बाद फिर से ओवरफ्लो की स्थिति बन गई है। इससे आसपास के रास्तों पर जलभराव और कीचड़ फैल गया है। ग्रामीणों और राहगीरों को आने-जाने में परेशानी हो रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि करीब तीन माह पहले प्राधिकरण की ओर से तालाब की खुदाई कराई गई थी, लेकिन बारिश शुरू होते ही तालाब दोबारा भर गया और ओवरफ्लो होने लगा। उन्होंने कहा कि मौजूदा स्थिति से साफ है कि जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान अभी नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने मांग की है कि संबंधित अधिकारियों को मौके पर भेजकर निरीक्षण कराया जाए और तालाब की दोबारा मानक के अनुसार खुदाई तथा आवश्यक सुधार कार्य जल्द कराया जाए, ताकि जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान हो सके और लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।
- बारिश के बाद पानी और कीचड़ से लोगों को परेशानी हो रही है। यतेंद्र भाटी
- जलभराव के कारण आवाजाही प्रभावित हो रही है। विजय कुमार शर्मा
- स्थायी समाधान होने से गांव के लोगों को राहत मिलेगी। सुमन भाटी
- तालाब की सही खुदाई और सुधार कार्य हो, जल्द कार्रवाई की जाए। - हरिओम भाटी
यतेंद्र भाटी
यतेंद्र भाटी
यतेंद्र भाटी