फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कृत्रिम घाट पर सूर्य को अर्घ्य देंगे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। दादरी में भगवान विश्वकर्मा एवं छठ पूजा समिति की ओर से इस वर्ष 24वां विशाल छठ पूजा आयोजन किया जाएगा। पूजा का मुख्य आयोजन आमका रोड स्थित सिद्धि विनायक स्कूल के पीछे होगा। आयोजन को लेकर समिति और श्रद्धालुओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। समिति के संयोजक एवं संरक्षक सुधीर वत्स के आवास पर आयोजन को लेकर बैठक हुई। इसके बाद पूजा स्थल पर कृत्रिम घाट के निर्माण और अन्य व्यवस्थाओं का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें