फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मकर संक्रांति पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, खिचड़ी का भोग लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा/यमुना सिटी/ग्रेटर नोएडा/दनकौर/रबूपुरा/बिलासपुर। शहर में बुधवार को भी मकर संक्रांति पर्व उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। लोगों ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की। शहर के विभिन्न सेक्टर, सोसाइटी और गांव इलाकों में स्थित मंदिरों में सैकड़ों भक्त पहुंचे। लोगों ने स्नान-पूजन के बाद भगवान को खिचड़ी का भोग अर्पित किया।
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा के बीटा, अल्फा, गामा, ईटा, जीटा, पाई, चाईफाई, पी-3, ओमेगा, ओमीक्रॉन, डेल्टा आदि सेक्टर और शहर की विभिन्न सोसाइटियों में बने मंदिर समेत गांव के मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की गई। कई मंदिरों और सामाजिक संगठनों द्वारा भक्तों और जरूरतमंदों के लिए खिचड़ी का वितरण भी किया गया। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ईटा-1 स्थित महर्षि पाणिनि वेद-वेदांग विद्यापीठ (गुरुकुल) में मकर संक्रांति पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के बाद प्रसाद के रूप में खिचड़ी का भंडारा वितरित किया गया।


हवन व भंडारे का आयोजन
ग्रेनो के सेक्टर ओमीक्रॉन-3 स्थित श्री नंदेश्वर महादेव मंदिर पर उत्तराखंड परिवार ओमीक्रॉन-3 की ओर से उत्तरायण मक्रणी संक्रांति पर्व पर पांच कुंडी हवन, पूजन व भंडारे का आयोजन किया गया। संरक्षक व आचार्य पंडित मूर्तिराम आनंदवर्द्धन नौटियाल, समिति के अध्यक्ष मनोज असवाल, जयपाल डंगवाल, विनोद चंद्र जोशी, बृजमोहन नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


दनकौर, रबूपुरा और बिलासपुर में स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सीताराम मंदिर, जौनमाना चामुंडा, मंदिर गंगा, भाईपुर स्थित शिव नानकेश्वर महादेव मंदिर समेत अन्य मंदिरों में काफी संख्या में भक्त पहुंचे और पूजा अर्चना की। दनकौर में बाईपास रोड पर स्थित बीपीबीडी इंटरनेशनल एकेडमी में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति दी। रबूपुरा के सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज, ज्ञानदीप इंटर कॉलेज, शांति देवी कन्या इंटर कॉलेज आदि शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मकर संक्रांति का पर्व मनाया। बिलासपुर के प्रेमवती कुंजीलाल जैन विद्यालय में भी कार्यक्रम हुआ। वहीं गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना यूनिट-1 व यूनिट-4 की ओर स्कूल ऑफ आईसीटी के युवा क्लब के सहयोग से कार्यक्रम हुआ।
बच्चों में पतंग बांटी
नोएडा के सेक्टर-51 की ऋतु ने बताया कि उन्होंने तिल-तेल और लड्डू बांटकर संक्रांति की खुशियां साझा कीं। उन्होंने कहा कि एकादशी होने के कारण चावल का सेवन नहीं किया गया। सेक्टर-117 की अर्चना ने बच्चों के साथ पतंग उड़ाई और पड़ोस के बच्चों को पतंग बांटी। सेक्टर-122 की स्वीटी ने बताया कि उनके परिवार में पारंपरिक रूप से दाल-चावल बनाकर पर्व मनाया गया। सेक्टर-119 की मीना जोशी ने दालिया बनाकर सादगी से संक्रांति मनाई। सेक्टर-100 की अनीता ने मूंगदाल की खिचड़ी बनाकर पूजा की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें