नंदबाबा मंदिर के शिखर पर प्रज्ज्वलित दिवला
नंदगांव। दिवाली पर सोमवार रात श्रद्धालुओं ने नंदबाबा मंदिर व पावन सरोवर में दीपदान किया। नंदबाबा मंदिर के शिखर पर रखे रखे विशाल दिवला की रोशनी से पूरा नंदगांव आलोकित हो उठा।
भक्तों ने दिवला दर्शन कर मां लक्ष्मी की आराधना की और नंदभवन परिसर में दीप जलाकर नंदलाल और यशोदा मैया के चरणों में समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में समाजियों ने समाज का गायन किया। सेवायत सुशील गोस्वामी ने बताया कि दिवला दर्शन करने से वर्षभर घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। वहीं छाजू का थोक स्थित पौराणिक सरोवर 5100 दीपों के आलोक से जगमगा उठा। समाजसेवी प्रेमचंद तिवारी ने बताया कि सरोवर के जल पर तैरते दीपों का दृश्य मनमोहक था। प्रेमचंद तिवारी ने बताया कि यह आयोजन ब्रज की परंपरा और संस्कृति को जीवंत रखने का प्रयास है। नवीन आदर्श विद्या मंदिर के छात्रों ने भी मंदिर परिसर में दीपदान कर ठाकुरजी के चरणों में आस्था प्रकट की। संवाद