फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कांवड़ियों का सम्मान कर दिया सेवा का संदेश

विज्ञापन
सम्मानित करते हुए राष्ट्रीय हिंदू रक्षा सेना के महामंत्री सुनील दत्त
विज्ञापन
–
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। राष्ट्रीय हिंदू रक्षा सेना की ओर से शनिवार को कांवड़ियों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कांवड़ लेकर लौट रहे शिवभक्तों का स्वागत कर उनका सम्मान किया।
विज्ञापन


संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री सेक्टर 12 निवासी सुनील दत्त कौशिक ने कहा कि भोले के भक्तों की सेवा करने से मिलने वाला सुख शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। कांवड़ियों की सेवा और सम्मान करना उनके लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और समाज को भी धार्मिक यात्राओं पर निकलने वाले श्रद्धालुओं की हरसंभव मदद करनी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने ‘हर हर महादेव’ के जयकारे लगाए। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवताचार्य अनिल कृष्ण के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संपन्न हुआ। बता दें, शहर के शिवभक्त उत्तराखंड से वापस आपके गृह जनपद स्थित शिवालयों का रुख कर रहे हैं।।

सम्मानित करते हुए राष्ट्रीय हिंदू रक्षा सेना के महामंत्री सुनील दत्त

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें