फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: श्रद्धालुओं ने भक्ति व आस्था के सागर में गोते लगाए

Thu, 06 Nov 2025 01:03 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
कार्तिक पू​​र्णिमा पर स्नान के लिए त्रिवेणीघाट में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। स्रोत संवाद।
विज्ञापन
कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने भक्ति और आस्था के सागर में गोते लगाए। सुबह से ही गंगा घाटों और तटों पर भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। लोगों ने श्रद्धापूर्वक गंगा में आस्था की डुबकी लगाई और दीपदान कर पुण्य कमाया। इस शुभ दिन पर अन्न, धन और वस्त्र का दान करने के साथ-साथ हलवा, पूरी, खीर जैसे प्रसाद का भी वितरण किया गया। शाम तक घाटों पर भक्तिमय माहौल बना रहा। बुधवार को त्रिवेणीघाट पर स्नान के लिए पर्यटक और स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ी। सुबह चार 4 बजे से ही गंगा में स्नान का सिलसिला शुरू हो गया जो अपराह्न तक चलता रहा। लोगों ने गंगा घाट पर दीपदान के साथ ही साधु-संतों और जरूरतमंद लोगों को अन्न, धन, वस्त्र आदि का दान किया। घाट पर सबसे अधिक उड़द की दाल और चावल का दान किया। इसके अलावा नगर पालिका मुनि की रेती, नगर पंचायत तपोवन और नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक के गंगा घाट और तटों पर देशी, विदेशी पर्यटकों ने आस्था की डुबकी लगाई। पंडित सुमित गौड़ ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान, दीप दान, हवन, यज्ञ आदि करने से सांसारिक पाप और ताप का शमन होता है। इस दिन किए जाने वाले अन्न, धन, वस्त्र दान का भी बहुत महत्व है। इस दिन जो भी दान किया जाता हैं उसका कई गुणा लाभ मिलता है। शास्त्रों में वर्णित है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी, सरोवर और धर्म स्थान में जैसे गंगा, यमुना, गोदावरी, नर्मदा, गंडक, अयोध्या, काशी में स्नान करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि पर व्यक्ति को बिना स्नान किए नहीं रहना चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें