फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मां के भजनों पर झूमे भक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा(संवाद)। भक्ति और उत्साह से सराबोर माहौल में सेक्टर 70 में माता रानी का जागरण आयोजित किया गया।दिल्ली की सुमित जागरण पार्टी द्वारा प्रस्तुत भजनों और आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। मां भगवती के भजनों पर भक्त झूमते नजर आए और अगली सुबह आरती के साथ जागरण का समापन हुआ। इसके उपरांत शुक्रवार को आयोजित भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित चौहान, उपाध्यक्ष ठाकुर बब्बन, गौरव भाटी, महासचिव प्रमोद यादव, कोषाध्यक्ष सतीश चंद्र कंचन और मनोज शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें