फोटो
-
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-34 स्थित कम्यूनिटी सेंटर में श्रीमद्भागवत कथा के चोथे दिन कृष्ण जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कथा व्यास डॉ. पूरन चंद्र पाण्डेय ने भगवान की अनंत कृपा और भक्तों की रक्षा के संदेश साझा किए। गजराज और ग्राह की कथा, समुद्र मंथन, वामन, मत्स्य सहित अनेक प्रसंग सुनाकर उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और शिक्षाओं को जीवंत किया। कथा में जितेन्द्र चौरसिया, के. के. जैसवाल, नंद कुमार यादव सहित आसपास के कई लोग मौजूद रहे।