फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: श्रद्धालुओं ने नगर कीर्तन यात्रा में नवाया शीश

Fri, 21 Nov 2025 12:19 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
गुरुद्वारा साहिब बूड़िया से रवाना होती नगर कीर्तन यात्रा। डीआईपीआरओ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




जगाधरी। हिंद की चादर श्री गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष के उपलक्ष्य में निकाली जा रही नगर कीर्तन यात्रा सरांवा, पाबनी, महलावली, बालछप्पर, गुलाबनगर चौक, जड़ोदा, भेड़थल, व्यासपुर, कपालमोचन, चोराही, ललहाड़ी मोड़, लेदी, हाफिजपुर, पुराना बांस, प्रतापनगर, चुहड़पुर कलां, मलिकपुर खादर से बूड़िया गुरुद्वारा पहुंची। यहां यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने गुरुद्वारा में अरदास कर यात्रा को आगे रवाना किया।
नगर कीर्तन यात्रा वीरवार को जगाधरी बूड़िया चौक, शर्मा टेंट, बड़ा गुरुद्वारा, हनुमान गेट, प्रकाश चौक, चौक बाजार, पत्थरवाला बाजार, झंडा चौक, बस स्टैंड जगाधरी, सिविल लाइन, पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, अग्रसेन चौक, सफायर होटल, ईएसआई हॉस्पिटल, रामपुरा कॉलोनी, शहीद भगत सिंह चौक, संतपुरा गुरुद्वारा, मेला सिंह चौक, नेहरू पार्क, जब्बीवाला गुरुद्वारा साहिब, सरणी चौक, महाराणा प्रताप चौक से होती कैंप के जोड़िया स्थित गुरुद्वारा श्रीथड़ा साहिब पहुंची और रात्रि विश्राम लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके उपरांत यात्रा जिले के अन्य स्थानों से होती हुई कुरुक्षेत्र के लिए प्रस्थान करेगी। विधायक अरोड़ा ने बताया कि गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में चार पवित्र नगर कीर्तन यात्राएं निकाली जा रही हैं, जो सभी जिलों से गुजरते हुए 24 नवंबर को कुरुक्षेत्र में सम्पन्न होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें