संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। खिलाड़ियों के मनोवैज्ञानिक वेलनेस और प्रदर्शन को करंट टाइम में मापने के लिए एथलीट साइकोलॉजिकल वेलनेस एंड परफॉर्मेंस असेसमेंट डिवाइस तैयार किया जा रहा है। इससे जुड़े डिवाइस का डिजाइन भारत सरकार के पेटेंट कार्यालय में पंजीकृत हुआ है। एथलीट साइकोलॉजिकल वेलनेस एंड परफॉर्मेंस असेसमेंट डिवाइस नाम से इस डिजाइन का पंजीकरण पांच जून 2026 को हुआ।
यह डिवाइस खिलाड़ियों की वर्तमान वेलनेस स्थिति का आकलन करने के लिए तैयार किया जा रहा है। इसमें वेलनेस और फिटनेस से जुड़े अलग-अलग पहलुओं की स्थिति का आकलन किया जाएगा, जिससे यह पता चल सके कि खिलाड़ी की मानसिक स्थित क्या है, शारीरिक स्थिति क्या है और प्रदर्शन को लेकर क्या दबाव है। इसे यह डिवाइस सभी आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए तैयार किया जाना है।
डिजाइन पंजीकरण से पहले इसकी टेस्टिंग 13 से 17 वर्ष की आयु के एथलीट खिलाड़ियों के बीच की गई। डिवाइस को तैयार करने की प्रक्रिया में करीब एक से दो साल का समय लगेगा। इसका डिजाइन पंजीकरण एमिटी विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. पंकज पांडे की ओर से कराया गया है। डिजाइन पंजीकृत होने के बाद अब डिवाइस का तैयार करने का काम भी तेज कर दिया है ताकि जल्द से जल्द खिलाड़ियों को इसका लाभ मिल सके।