नोएडा के सेक्टर 141 में आरडब्ल्यूए के साथ बैठक करते नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी । स्रोत निवासी
फोटो-
सेक्टर-141 में सुधरेगी सड़क-नालियों की हालत, अधिकारियों संग बैठक
नोएडा। सेक्टर-141 स्थित आरडब्ल्यूए कार्यालय में नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष एडवोकेट लाट साहब लोहिया ने बताया कि बैठक में सीनियर मैनेजर रोहित कुमार, मैनेजर राजीव कुमार और जेई मनोज भाटी शामिल हुए। इस दौरान सेक्टर की सड़क, नाली, सीवर व्यवस्था और विकास कार्यों से जुड़ी समस्याएं रखी गईं। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की। अधिकारियों ने शीघ्र कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। ब्यूरो