फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एमिटी लॉ स्कूल ने जीती खेल प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-125 स्थित एमिटी विश्वविद्यालय में बुधवार को 27वीं अंतर एमिटी संस्थान खेल प्रतियोगिता संगठन 2026 का समापन संस्थापक दिवस पर हुआ। इस दौरान विजेता टीमों और खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। एमिटी लॉ स्कूल नोएडा की टीम ने 20 स्वर्ण, 11 रजत और आठ कांस्य पदक जीतकर 141 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। एमिटी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी 133 अंकों के साथ दूसरे और एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ साइकोलॉजी एंड एलाइड साइंसेज 71 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। कार्यक्रम में एमिटी शिक्षण समूह के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार चौहान सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। आयोजन समिति के चेयरपर्सन डॉ. संजीव बंसल ने कहा कि यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों के अकादमिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसमें हजारों विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें