फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दो वार्डों में 52.44 होंगे लाख से विकास कार्य

Wed, 05 Nov 2025 12:12 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
नारियल फोड़ कर काम का शुभारंभ करतीं मेयर सुमन बहमनी। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम के वार्ड 22 व वार्ड 14 में 52.44 लाख रुपये के विकास कार्य होंगे। दोनों वार्डों नालियों और गलियों का निर्माण होने पर क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगी। मेयर सुमन बहमनी ने दोनों विकास कार्याें का शिलान्यास मंगलवार को किया नारियल फोड़कर किया। ।
मेयर बहमनी ने बताया कि वार्ड 22 की गोविंदपुरी कॉलोनी में मनु शर्मा के घर से बलबीर सैनी के घर तक आरसीसी पाइप डालने और सरकारी स्कूल से नवदुर्गा डेयरी तक गली व नालियों का निर्माण किया जाएगा। इस पर 37 लाख 48 हजार रुपये खर्च होंगे। इस कार्य से स्थानीय निवासियों को जल निकासी और आवागमन की सुविधा मिलेगी। इसी तरह वार्ड 14 के पुराना हमीदा की वाल्मीकि कॉलोनी 14.96 लाख रुपये की लागत सत्संग भवन से सकील के घर तक, सतपाल के घर से कृष्ण पाल के घर तक व शमीम के घर से तारावती के घर तक गलियों व नालियों का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

सुमन बहमनी ने अधिकारियों व ठेकेदार को निर्धारित समय अवधि में निर्माण कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि हर वार्ड में करोड़ों रुपये के विकास कार्य करवाए जा चुके है और करोड़ों रुपये के विकास शुरू किए हुए है। हमारा उद्देश्य निगम क्षेत्र की हर नियमित कॉलोनी की प्रत्येक कच्ची व क्षतिग्रस्त गलियों का निर्माण कराना, उनमें पानी निकासी का इंतजाम कराकर हर व्यक्ति की राह को सुगम बनाना है।
विज्ञापन

शहर में पानी निकासी को नालियां, पक्की सड़कें, पक्की गलियों, सीवरेज सिस्टम, स्टॉर्म वाटर ड्रेन, भूमिगत पाइप लाइन, सुंदर पार्क, स्ट्रीट लाइट, सामुदायिक केंद्र, धर्मशाला व अन्य विकास कार्य करवाएं गए हैं। जल्द ही वार्ड के बाकी कार्यों का भी निर्माण शुरू करवाया जाएगा। इस दौरान पार्षद रूचि शर्मा, मार्केट कमेटी यमुनानगर चेयरमैन राकेश त्यागी, मंडल अध्यक्ष शुभम राणा, संगीता सिंगल, मंडल अध्यक्ष मनोज धीमान, मनीष मांकेट, पूजा मोंगा, जंगशेर सिंह, रवि शर्मा, बॉबी गौरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें