फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शिक्षकों के लिए विकास सत्र आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी। एनटीपीसी स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में शिक्षण स्टाफ के लिए शिक्षक विकास सत्र आयोजित किया गया। सत्र का संचालन शिक्षाविद् एवं शिक्षा सलाहकार डॉ. गुलाब सिंह शर्मा और क्रिएटनेट एजुकेशन के उत्सव कुमार ने किया। कार्यशाला का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। सत्र में शिक्षा के उद्देश्य, विद्यालय की भूमिका और विद्यार्थियों के समग्र विकास पर चर्चा की गई। शिक्षकों के समूह बनाकर टीमवर्क, विचारों के आदान-प्रदान और सामूहिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देने वाली गतिविधियां कराई गईं। समूहों को विद्यालय के लिए साझा दृष्टिकोण विकसित करने की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित किया गया। प्रधानाचार्या पूनम दुआ ने भविष्य में भी ऐसी कार्यशालाएं आयोजित करने का सुझाव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें