नोएडा (संवाद)। सेक्टर-117 स्थित एसजेएस क्रिकेट मैदान में शनिवार सुबह एसजेएस सैटर डे स्पेशल टूर्नामेंट सीजन-9 का लीग मैच खेला गया। मुकाबला रेड ब्लू क्रिकेट क्लब ने 222 रनों से जीता। पहले खेलते हुए रेड ब्लू क्रिकेट क्लब ने 6 विकेट के नुकसान पर 286 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चौधरी इलेवन 64 रन पर ऑल आउट हो गयी। रेड ब्लू के अभिषेक नाबाद 59 रन बनाकर बेस्ट बैटर बने। वहीं आर्यन 2 विकेट लेकर बेस्ट बॉलर रहे।