नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी और संगम विहार के विधायक चंदन कुमार चौधरी ने रविवार को 100 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन किया। संगम विहार से दो नए डीटीसी बस रूटों की शुरुआत भी की गई।
बिधूड़ी ने बताया कि लगभग 100 करोड़ रुपये के विकास कार्यों में सड़कों और नालों के निर्माण के साथ जल बोर्ड के कार्य भी शामिल हैं। जहां पानी की पाइप लाइन बिछाई जाएंगी वहीं सीवरेज का काम और जलभराव जैसी समस्याओं से मुक्ति के कार्य भी होंगे। क्षेत्र की सड़कों और गलियों की मरम्मत भी की जाएगी। संगम विहार को अब तक सबसे उपेक्षित क्षेत्र माना जाता रहा और लोग नारकीय जीवन जीने के लिए मजबूर होते रहे है लेकिन अब दिन बदलने वाले हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार संगम विहार को सबसे विकसित व सुंदर क्षेत्र बनाने के लिए कृत संकल्प है। उन्होंने संगम विहार शूटिंग रेंज से डीटीसी के दो बस रूटों का भी उद्घाटन किया। एक रूट शूटिंग रेंज से महरौली तक और दूसरा शूटिंग रेंज से एम्स तक होगा।